फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सरकारी बाबू की इतनी कमाई, सेवानिवृत्ति कर्मचारी के घर विजिलेंस ने मारा छापा; संपत्ति देख फटी रह गईं आंखें

Sat, 14 Mar 2026 08:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस टीम ने एडीए के सेवानिवृत्त लिपिक हरिओम शर्मा के घर छापा मारा, जहां करीब 99.55 लाख रुपये की संपत्ति और पांच बैंक खातों की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि उन्होंने अपनी वैध आय से लगभग 19 लाख रुपये अधिक खर्च किए, जिसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त बाबू के घर छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एडीए के सेवानिवृत्त बाबू के घर शुक्रवार को विजिलेंस आगरा सेक्टर की टीम ने छापा मारा। घर में जांच के बाद 99 लाख से अधिक की संपत्ति और 5 खातों की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


 

इंद्रापुरम में रहते हैं एडीए के सेवानिवृत्त लिपिक
एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि आगरा विकास प्राधिकरण के सेवानिवृत्त लिपिक रानी बाग, इंद्रापुरम निवासी हरिओम शर्मा के खिलाफ जून 2022 में खुली जांच के आदेश हुए थे। फरवरी 2025 में जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। इसमें सामने आया कि जांच के लिए निर्धारित अवधि में आय के समस्त ज्ञात वैध स्रोतों से 78,83,292 रुपये की आय अर्जित की जबकि संपत्तियों के अर्जन और भरण पोषण पर 27025544 रुपये का व्यय हुआ।

ये भी पढ़ें -  फैशन डिजाइनर सुसाइड केस: सिपाही ने भरोसा नहीं जिस्म भी नोचा, वीडियो में बयां किया वो दर्द, जिस वजह से दी जान


 

आय से अधिक कर डाला खर्च
उन्होंने अपनी आय के सापेक्ष 19142249 रुपये का अधिक व्यय किया। उनकी आय 200 फीसदी से अधिक रही। इस बारे में पूछने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। मामले में विजिलेंस थाना आगरा सेक्टर में निरीक्षक साैदान सिंह ने 27 जून 2025 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कराई। शुक्रवार को विजिलेंस की टीम सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर पहुंची।

ये भी पढ़ें -   UP: जिस स्कूल बस से गिरकर हुई छात्रा की मौत,उसका रजिस्ट्रेशन तक नहीं था; कर रखी थी ये जुगाड़

 
विज्ञापन

बाबू के घर मिली इतनी संपत्ति
आरोपी के घर में बड़ी एलईडी, सीडी प्लेयर, कई एसी और अन्य सामान मिला। इसके अलावा ताजगंज फेज-2 में 268 गज का प्लाॅट, रानी बाग में 130 वर्ग मीटर का मकान (कीमत 92.88 लाख), 6.64 लाख रुपये के जेवरात मिले। इनकी कुल कीमत 99.55 लाख रुपये है। इसके अलावा पांच बैंकों के खातों की जानकारी हुई। इनमें बड़ा लेन-देन हुआ है। निवेश की भी जानकारी मिली। इसको लेकर जांच चल रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें