फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरी: जेडी के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी विजिलेंस, दर्ज किए जाएंगे बयान

Tue, 20 Aug 2024 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक रिश्वतखोरी के मामले में बुरी तरह फंस चुके हैं। सहायक अध्यापक ने विजिलेंस को उनके स्टेनो का ऑडियो दिया था। विजिलेंस टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। 
 
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए आगरा के संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक आरपी शर्मा को 3 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में जेल भेजने के बाद विजिलेंस आरोपपत्र के लिए साक्ष्य जुटा रही है। मंगलवार को जेडी कार्यालय के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। स्टेनो देवेंद्र सिंह के बयान भी दर्ज होंगे।
विज्ञापन


पीड़ित शिक्षक अजयपाल सिंह ने विजिलेंस को स्टेनो देवेंद्र सिंह का ऑडियो साक्ष्य के रूप में दिया था। ऑडियो में स्टेनो सहायक अध्यापक को सीधे साहब से बात करने की कह रहा है। रिश्वत में डीआइओएस और वेतन बाबू का हिस्सा होने की कह रहा है। विजिलेंस ने विवेचना में डिजिटल साक्ष्य के अलावा कर्मचारियों के बयान भी दर्ज करेगी।

दयालबाग के शत्रुघ्न शर्मा और अछनेरा के बीपी सिंह ने भी आरोप लगाए हैं। इनके बयान को भी विवेचना में शामिल किया जाएगा। एसपी विजिलेंस शगुन गौतम ने बताया कि बयान दर्ज करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें