फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव: समीकरण बदलने की ताकत रखती है नई जमात

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विधान सभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनावों पर युवाओं की भी नजर है। जिले की तीनों विधान सभा में युवा मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। 18 से 39 साल की आयु वर्ग के 52.07 प्रतिशत मतदाता तीनों विधान सभाओं में रहते हैं। इन मतदाताओं की अपनी समस्याएं हैं। ये मतदाता शिक्षा, रोजगार जैसी समस्याओं को लेकर चिंतित रहते हैं और चुनाव का समीकरण बदलने की ताकत रखते हैं। यदि इन मतदाताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर मतदान किया तो चुनाव का पासा पलटते देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन

जनपद की कासगंज, अमांपुर एवं पटियाली विधान सभाओं में 1032230 मतदाता निवास करते हैं। इन मतदाताओं में 18 से 39 साल की आयु वर्ग के 537582 मतदाता निवास करते हैं। तीनों विधान सभाओं में पटियाली विधान सभा ऐसी है जिसमें सबसे अधिक युवा मतदाता हैं। इस विधानसभा में युवा मतदाताओं की संख्या 188916 है। जबकि दूसरे नंबर पर कासगंज विधान सभा आती है। इस विधानसभा में युवा मतदाताओं की संख्या 188679 है। वहीं अमांपुर विधान सभा में 159987 है। जिले मेें यदि रोजगार के क्षेत्र में बात की जाए तो यहां पर अच्छे उद्योग धंधों की काफी कमी है। काफी संख्या में युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। 15476 बेरोजगार युवा तो सेवा योजन कार्यालय में पंजीकृत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। बेहतर शिक्षा के साधन न होना यहां के युवाओं को काफी अखरता है। बाहरी जनपदों में जाकर शिक्षा गृहण करना हर युवा के बस की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें