एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ सवर्णों के आंदोलन की अगुवाई कर चुके कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के खिलाफ यू-ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया गया है। इसमें उनके बारे में अपशब्द कहे गए हैं।
इसे लेकर देवकीनंदन ठाकुर के संगठन अखंड भारत मिशन के लोगों में आक्रोश है। संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। इस पर जांच के आदेश दिए गए हैं।
अखंड भारत मिशन फतेहपुर सीकरी के महेश शर्मा, रोहित शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, अजीत पाल सिंह आदि ने यह प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले एससी-एसटी वर्ग के एक व्यक्ति ने यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड किया है।