फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वारंटी को खींचकर गाड़ी में बैठाने का वीडियो वायरल, हुई नोकझोंक

Tue, 17 Nov 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: खेडा राठौर में वारंटी को जबरन गाड़ी में बिठाने के दौरान वायरल वीडियो का ग्रैब
विज्ञापन
बाह। खेड़ा राठौर में वारंटी को गिरफ्तार कर जबरन गाड़ी में बैठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। परिजन कोर्ट का रोपकार होने की बात कहकर बार-बार गुंडागर्दी क्यों कर रहे हो बोले जा रहे थे। 21 साल पुराने वन संरक्षण अधिनियम के तहत एसीजेएम प्रथम की अदालत ने खेड़ा राठौर के महुआशाला गांव के श्रीकृष्ण का वारंट जारी किया था।
विज्ञापन

जारी वारंट पर सोमवार को खेड़ा राठौर पुलिस गांव पहुंची। श्रीकृष्ण घर पर मिले तो पुलिस ने उनको खींचकर गाड़ी में बैठा लिया। जबरन गाड़ी में बैठाए जाने का विरोध करते हुए परिवार के महिला-पुरुष पहुंच गए। गाड़ी में खींचने का विरोध करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें परिवार के लोग बार-बार यही बोले जा रहे थे कि गुंडागर्दी क्यों कर रहे हो। नोकझोंक के दौरान परिजन ने कोर्ट से वारंट का रोपकार होने की बात कही। पुलिस ने रोपकार तलब किया, तब कहीं जाकर श्रीकृष्ण को छोड़ा।
श्रीकृष्ण ने पुलिस को बताया कि एसीजेएम प्रथम की अदालत का रोपकार उनको दिखाया, जिसमें 12 नवंबर को अपना जुर्म का इकबाल कर 4500 रुपये जमा कर अभियोजन खत्म करने का उल्लेख है। उन्होंने आरोप लगाया कि जुर्माने की बात पुलिस सुन नहीं रही थी। जबरन गाड़ी में बैठा रही थी। हाथापाई पर उतारू हो गई थी।
विज्ञापन

वर्जन- कोर्ट के गैर जमानती वारंट पर खेड़ा राठौर पुलिस गिरफ्तारी को गई थी। नोकझोंक हुई थी, रोपकार दिखाए जाने पर पुलिस वापस लौट आई। वारंटी ने 12 नवंबर को अपने जुर्म का इकबाल कर 4500 रुपये जमा कर अभियोजन खत्म करा लिया है।- जितेंद्र कुमार, एसीपी बाह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें