फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पाकिस्तान ने ताजमहल पर किया हमला', AI से  बनाया चौंकाने वाला वीडियो, दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 12 May 2025 07:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल पर आग लगी है, फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां बुझाने में जुटी हैं। ऐसा वीडियो देख लोग हैरान रह गए। पुलिस ने तत्काल ही मामले में संज्ञान लिया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बनाए गए वीडियो का सच बताते हुए, मामले में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
ताजमहल पर हमले का फर्जी वीडियो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच सोशल मीडिया पर फर्जी संदेश और वीडियो डालकर तनाव फैलाने की कोशिश की जा रही है। रविवार को ताजमहल पर पाकिस्तान के हमले का वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें ताजमहल की मुख्य गुंबद से लपटें और धुआं उठता नजर आ रहा है। इसके साथ ही दमकलकर्मी आग बुझाते दिख रहे हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस की सोशल मीडिया सेल सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन




 

जांच में सामने आया सच
वीडियो की जांच की गई। इसमें सामने आया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से वीडियो बनाया गया है। वीडियो बनाने वाले आगरा से बाहर के लोग हैं। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि एआई जेनरेटेड वीडियो बनाने वालों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  पाकिस्तान के दो ड्रोन मार गिराए: श्रीनगर में तैनात मैनपुरी के दो सगे भाई, पाक को करारा जवाब...भेजा ये संदेश


 
विज्ञापन

जिन लोगों ने किया शेयर, उनकी भी जुटाई जा रही जानकारी
मामले में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया जा रहा है, जिन लोगों ने वीडियो शेयर किया होगा, उनके बारे में जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के वीडियो पर लोग भरोसा नहीं करें। फर्जी वीडियो और संदेश पोस्ट करने के वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

ये भी पढ़ें -  UP: मैनपुरी में 'फौजियों का गांव', हर घर में हैं सेना के जवान, 100 जांबाज सीमा पर ले रहे दुश्मन से लोहा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें