फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बोर्ड परीक्षा में दूसरे छात्र को बैठाने का वीडियो वायरल, पुलिस को लिखेंगे पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। कसबा के एक विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक विद्यालय संचालक के पास दो युवक आते हैं। वह कहते हैं कि रिश्तेदार का बेटा पेपर दे रहा है। उसकी जगह दूसरे को बैठाना है। संचालक पहले तो मना करता है। मगर बाद में तैयार हो जाता है।
विज्ञापन

वीडियो में कहता दिख रहा है कि जिस बच्चे को बैठाना है, उसका प्रवेश पत्र चाहिए। जो बच्चा परीक्षा दे रहा है, उसका आधार कार्ड देना होगा। आधार कार्ड को हम बदलवा देंगे, जिससे दूसरा बच्चा परीक्षा दे सकेगा। 10 हजार रुपये दे देना। इस पर युवकों ने कहा कि दो पेपर हैं। गरीब बच्चा है। कम से काम चला लो। संचालक कहता है कि इतने ही पैसे लगेंगे। वीडियो में संचालक हाथ में कुछ रुपये लिए दिख रहा है। डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। पुलिस को भी पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें