सूत्रों के अनुसार वीडियो में जो युवक अधिशासी अधिकारी को रुपये दे रहा है वह ठेकेदार है, जिसे नगर पंचायत के कार्यों का ठेका दिया गया है। ईओ ने पूरे मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
ठेकों की कीमतें कई गुनी करने की भी चर्चाएं
घिरोर नगर पंचायत में कार्यों से संबंधित ठेकों की कीमतें कई गुना अधिक कर दी हैं। ऐसा उन्होंने अधिक कमीशन के चलते किया है। नाला सफाई के ठेके की कीमतें बीते सालों की तुलना में सात गुनी करने की चचाएं भी पूरे नगर में आम हैं। हालांकि इनमें कितनी सच्चाई है ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।