फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corruption: मैनपुरी में रिश्वत लेते अधिशासी अधिकारी का वीडियो वायरल, युवक ने मेज के नीचे से दी रकम

Sun, 05 Jun 2022 09:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

नगर पंचायत घिरोर के अधिशासी अधिकारी अपने कार्यालय में एक युवक से रकम लेते कैमरे में कैद हुए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।  
विज्ञापन
अधिकारी को रुपये देता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में नगर पंचायत घिरोर के अधिशासी अधिकारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक युवक मेज के नीचे से अधिशासी अधिकारी को बड़ी रकम दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद नगर पंचायत में तरह-तरह की चर्चाएं में हो रही हैं। वहीं अधिशासी अधिकारी ने चुप्पी साध ली है। 

विज्ञापन


नगर पंचायत घिरोर में  विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किए जाने के आरोप लगते रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक मिनट से अधिक के वीडियो ने पूरी पोल खोलकर रख दी। इस वीडियो में नगर पंचायत घिरोर के अधिशासी अधिकारी नीलाव शाल्या अपने कार्यालय में बैठकर एक युवक से रुपये ले रहे हैं। 

दो-दो हजार के नोट दिए                

वीडियो में एक युवक तीन बार दो-दो हजार रुपये के नोट गिनकर मेज के नीचे से अधिशासी अधिकारी को दे रहा है। अधिशासी अधिकारी भी बिना रुपये गिने ही चुपचाप नीचे से ही अपनी जेब में रख ले रहे हैं। शनिवार को ये वीडियो वायरल हुआ तो पूरे नगर पंचायत प्रशासन में खलबली मच गई। पूरे नगर में ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार वीडियो में जो युवक अधिशासी अधिकारी को रुपये दे रहा है वह ठेकेदार है, जिसे नगर पंचायत के कार्यों का ठेका दिया गया है। ईओ ने पूरे मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 

ठेकों की कीमतें कई गुनी करने की भी चर्चाएं 

घिरोर नगर पंचायत में कार्यों से संबंधित ठेकों की कीमतें कई गुना अधिक कर दी हैं। ऐसा उन्होंने अधिक कमीशन के चलते किया है। नाला सफाई के ठेके की कीमतें बीते सालों की तुलना में सात गुनी करने की चचाएं भी पूरे नगर में आम हैं। हालांकि इनमें कितनी सच्चाई है ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें