फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम: महिला को बेरहमी से पीटने का VIDEO आया सामने, पड़ोसियों ने पार की क्रूरता की हद

Mon, 14 Oct 2024 08:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक महिला को बेरहमी से पीटा गया। उसे पर डंडे बरसाए गए। फिर भी दिल न भरा तो लात-घूंसों से पिटाई लगाई गई। इस घटना का वीडियो लोगों ने बना लिया, जो वायरल हो रहा है। 

 
विज्ञापन
महिला को बेरहमी से पीटने का VIDEO - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा के शास्त्रीपुरम ए ब्लाक में पड़ोसी महिलाओं ने मामूली विवाद में एक महिला को डंडों और लात घूंसों से बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। चार महिलाओं के खिलाफ हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




 

शास्त्रीपुरम, ईडब्ल्यूएस ए ब्लॉक की सीमा भदौरिया ने पुलिस को बताया कि वह रविवार दोपहर डेढ़ बजे मंदिर से लौटकर आईं। दरवाजे पर पड़ोसी महिला सीमा ने गंदा पानी उन पर फेंक दिया। विरोध करने पर सीमा पत्नी अजय, मीनू पत्नी गोलू, मानसी पुत्री गोलू और सोनम पत्नी दिनेश कुमार ने बाल पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। 

 
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसे लोहे की रॉड से भी मारा। बाल पकड़कर जमीन पर घसीटने के बाद गला दबाकर मार डालने की भी कोशिश की। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी उसे घर बेचकर चले जाने का दबाव बना रहे हैं। आए दिन अभद्रता, मारपीट करते हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि पड़ोसी महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें