फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : मोहब्बत की नगरी में डांसर से दुष्कर्म, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल; एक सप्ताह पहले ही लौटी थी दुबई से

Mon, 14 Oct 2024 05:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

गाजियाबाद की डांसर से मोहब्बत की नगरी में दुष्कर्म के मामले में पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। पीड़िता एक सप्ताह पहले ही स्टेज शो करके विदेश से लौटी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में राजकमल अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखी गई गाजियाबाद की डांसर दुबई में शो करके एक सप्ताह पहले ही भारत लौटी थी। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी कथित इवेंट मैनेजर को जेल भेज चुकी है। उसकी पत्नी मीरा फरार है।

विज्ञापन


फतेहाबाद मार्ग स्थित राजकमल अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 107 में गाजियाबाद की युवती तीन दिन से बंधक थी। आरोप है कि विनय गुप्ता और उसकी पत्नी मीरा गुप्ता उस पर देहव्यापार का दबाव बना रहे थे। युवती ने पुलिस को बताया कि वह पेशेवर डांसर है। इवेंट कंपनियों के साथ मलेशिया, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव, मस्कट समेत कई देशों में स्टेज पर प्रस्तुति दे चुकी है। वह 29 सितंबर को दुबई से लौटी थी।

युवती ने बताया कि एक सप्ताह पहले आगरा के विनय गुप्ता ने फोन पर संपर्क किया। कहा कि उसका नंबर एक इवेंट कंपनी से मिला है। वह अक्तूबर में आगरा में सितारा होटल समेत चार जगह बड़े इवेंट कराने जा रहे हैं। इसमें एक पेशेवर डांसर की जरूरत है। वह आठ अक्तूबर को आगरा आई थी। यहां विनय गुप्ता और उनकी पत्नी ने नशीली चाय पिलाकर बंधक बना लिया। तीन दिन तक दुष्कर्म किया। देहव्यापार के लिए दबाव बनाया।
 

इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि आरोपित विनय और उसकी पत्नी के विरुद्ध दुष्कर्म और आपराधिक षड्यंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। विनय ने बताया कि उसने छह महीने पहले फ्लैट किराये पर लिया था। पत्नी मीरा आरोपी का मोबाइल लेकर फरार है। 
 
विज्ञापन

आशंका है कि आरोपी ने शहर के अलावा अन्य जिलों की युवतियों को अपने जाल में फंसा रखा था। विनय और मीरा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। इससे कई अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। पीड़ित डांसर के सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें