मथुरा। एक सप्ताह तक बंदियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी। यह निर्णय उच्च न्यायिक अधिकारियों ने पुलिस की मुड़िया मेला में व्यस्तता के चलते लिया गया है। केवल निर्णय वाले केसों मेें ही बंदी कोर्ट लाए जाएंगे।
16 जुलाई की गुरु पूर्णिमा है। इस अवसर पर ब्रज में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 11 जुलाई से ही प्रारंभ हो गई। परिक्रमार्थी तथा दर्शन करने को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 11 जुलाई से ही बढ़ गई है। गुरुपूर्णिमा मेला में पुलिस तथा अधिकारियों की भी ड्यूटी लगी है। जिसके चलते बंदियों को जेल में पेशी ले जाने के लिये लिए पर्याप्त पुलिस नहीं है।
जेल अधिकारियों द्वारा यह जानकारी जब न्यायिक अधिकारियों को दी तो उच्च न्यायिक अधिकारियों ने एक सप्ताह के लिए सामान्य पेशी टाल दी है। इन बंदियों की पेशी संबंधित न्यायिक अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी। जो न्यायिक अधिकारी तकनीकी कारणों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिर नहीं ले पाते हैं वह न्यायिक अधिकारी जेल में पहुंचकर रिमांड देंगे। जेलर अरविंद पांडेय ने बताया कि 18 जुलाई तक वहीं कैदी जेल जा सकेंगे जिनके केस निर्णय पर हैं।