फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 'साहब, थाने में नहीं हो रही सुनवाई', पुलिस कमिश्नर से मिली दुष्कर्म पीड़िता, लगाई कार्रवाई की गुहार

Wed, 30 Nov 2022 04:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के नवागत पुलिस कमिश्नर से बुधवार को प्रयागराज की युवती ने न्याय की गुहार लगाई। युवती ने आगरा के एक युवक पर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़िता का यह कहना था कि थाना पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नर साहब एक युवक ने मुझसे दोस्ती की। शादी का वादा किया। अपने रिश्तेदार की शादी में बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद शारीरिक संबंध बनाए। शादी की कहने पर 30 लाख रुपये की मांग कर रहा है। आरोपी धमकी दे रहा है। उल्टा उसकी शिकायत सुनने के बजाय पुलिस ने उसके और परिवारवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वो दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह से बुधवार को एक पीड़िता ने इसी तरह गुहार लगाई। मामले में कमिश्नर ने थाना सैंया एसओ से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन

 
मामले के अनुसार पीड़ित युवती प्रयागराज की रहने वाली है। साल 2013 में आगरा के थाना सैंया इलाके के रहने वाले युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। वह प्रयागराज एक कार्यक्रम में आया था। युवक ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। दोनों बातचीत करने लगे। युवक उसे अपने घर ले गया। घरवालों ने दोनों की शादी कराने की बात कही। युवक भी शादी की कहने लगा।

विज्ञापन

आरोपी ने बेहोश कर किया दुष्कर्म 

युवती का आरोप है कि युवक हर मुलाकात पर शारीरिक संबंध बनाने की जिद करता था। नवंबर 2021 में अपने भाई की शादी में उसे घर बुलाया। कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाए, जब उसने शादी की बात कही तो उसके घर वालों ने सरकारी नौकरी पर होने की वजह से 30 लाख की मांग की। उसने और घरवालों ने जब इतनी रकम देने से इनकार किया तो शादी से साफ इनकार कर दिया। 

पीड़िता का आरोप है कि युवक कई बार उसके साथ संबंध बना चुका था। थाने में शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। युवक के घर वाले लगातार धमकी दे रहे। उन्होंने उल्टा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह ने थाना सैंया से जानकारी मांगी है, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें