फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवेश यादव हत्याकांड: परिजन बोले, मनीष को मिली कर्मों की सजा

Sat, 22 Jun 2019 08:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
दरवेश यादव की हत्या आरोपी मनीष शर्मा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदे्श बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या करने वाले साथी अधिवक्ता मनीष शर्मा की मौत हो गई। इस पर दरवेश के परिजनों ने कहा कि मनीष को उसके कर्मों की सजा भगवान ने दी है। वहीं पुलिस जांच में बरती जा रही ढिलाई से परिजनों में नाराजगी है।
विज्ञापन


12 जून को आगरा के दीवानी परिसर में यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की मनीष शर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली थी। गंभीर हालत में मनीष को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

शनिवार को उपचार के दौरान मनीष की मौत हो गई। इसे लेकर दरवेश के भतीजे पार्थ यादव ने कहा कि मनीष को उसके बुरे कर्मों की सजा भगवान ने दी है। उसने कहा कि बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। पुलिस को सब पता है कि दोनों कहां हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजे सनी यादव का आरोप है कि पुलिस जांच में लापरवाही बरत रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले का संज्ञान लिया है। मंगलवार से सुनवाई होगी। हम चाहते हैं कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। 

यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष के शिवपुरी स्थित आवास पर पहुंचकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने दरवेश यादव को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने घटना की जांच कराने की मांग की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें