फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: प्लीज..आप बेवजह घरों से बाहर न निकलें, कोरोना से अपनों को खो चुके लोगों ने की अपील

Tue, 20 Apr 2021 01:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी में कोरोना वायरस बेकाबू हो चुका है। घर से बाहर निकलना अब खतरे से खाली नहीं।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हम, आपके हाथ जोड़ते हैं। प्लीज, आप बिना वजह घर से बाहर न निकलें। कोविड गाइडलाइन का पालन करें। ताजनगरी के लाखों लोगों से यह आह्वान किया है कोरोना में अपनों को खो चुके परिजनों का। इनका कहना है कि हमने अपने जीवन का वह काल देखा है, जो कोरोना ने हमारे परिवार को जिंदगीभर कचोटता रहेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना से मौत होने के बाद अपने के जाने की जो पीड़ा हम सहन कर रहे हैं, ऐसा वज्रपात किसी और परिवार पर न पड़े। हमारी लोगों से अपील है कि अगर बहुत जरूरी काम हो तभी घर से निकलें। इस दौरान भी मास्क जरूर लगाएं। सामाजिक दूरी का भी पूरी सख्ती से पालन करें। 

शास्त्रीपुरम निवासी शुभ्रा तेलगांवकर ने बताया कि मैं कोरोना के कारण अपने पति पं. केशव तलेगांवकर की मौत का गम नहीं भुला पा रही हूं। जिस दर्द से हम गुजर रहे हैं, वो दर्द किसी ओर को नहीं मिले। इसलिए मैं आह्वान करती हूं कि कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉबी सलूजा ने कहा कि कोरोना के खात्मे के लिए जरूरी है कि लोग अपने को स्वयं सुरक्षित रखें। हम अपने के खोने की त्रासदी झेल रहे हैं। इसलिए हमारी सभी से अपील है कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। बहुत जरूरी काम हो तभी घर से निकलें। बच्चों को बिल्कुल नहीं निकलने दें। 

बेकाबू हो चुका है कोरोना संक्रमण 
बता दें कि ताजनगरी में कोरोना वायरस बेकाबू हो चुका है। घर से बाहर निकलना अब खतरे से खाली नहीं। सोमवार को चार मरीजों की और मौत हो गई। 24 घंटे में रिकार्ड 469 नए मरीज भी मिले हैं। पिछले तीन दिन में 11 मरीज दम तोड़ चुके हैं जबकि 1315 लोग संक्रमित हुए हैं। सोमवार को कुल मृतक संख्या 196 हो गई है।


आगरा: ताजगंज शमशान घाट पर पांच घंटे इंतजार, एक दिन में 35 शवों का हुआ अंतिम संस्कार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें