फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रकृति संरक्षण का संदेश देगा विहिप का रामोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल पश्चिम महानगर की ओर से 6 अप्रैल को मारुति एन्क्लेव एक्सटेंशन अलबतिया में रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। शुक्रवार को परिषद के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया।
विज्ञापन


विभाग संगठन मंत्री सुशील कुमार ने बताया कि 6 अप्रैल को सुबह 11 दंपती सामूहिक हवन-पूजन करेंगे और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। शाम को गोपूजन, तुलसी पूजन और राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होगा। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक राव खांडेकर रहेंगे। संत कृष्ण गिरी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। उपाध्यक्ष रवि त्रिलोकानी ने बताया कि 5 अप्रैल को सुबह आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर राहुल जोशी, हर्ष चौधरी, सौरभ शर्मा, तुषार बवेजा, अनुज पाठक, विजय तिलोकानी, अमन कपूर और राजा खटीक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें