विहिप के अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री राघवल्लु ने लव जेहाद और धर्मांतरण को हिंदू धर्म के लिए खतरा बताया है। वह शुक्रवार से बटेश्वर में शुरू हुए विहिप के प्रांतीय अभ्यास वर्ग को संबोधित कर रहे थे।
कहा कि देश के 6 लाख गांवों में से 1.10 लाख गांवों में लव जेहाद और धर्मांतरण पर पूरी तरह से अंकुश लग गया है। अभ्यास वर्ग में देश के पांच लाख गांवों में लव जेहाद और धर्मांतरण रोकने पर मंथन किया गया है।
विहिप के संयुक्त महामंत्री ने कहा कि वेलेन्टाइन डे की आड़ में हिंदू लड़कियों को फंसाया जा रहा है। धर्मांतरण के नाम पर हिंदुस्तानी लड़कियों को अगवा कर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश ले जाया जा रहा है।
केरल में 75 फीसदी आबादी हिंदू थी और अब 25 फीसदी रह गई है। उन्होंने कहा कि छुआछूत, धर्मनिष्ठा की कमी, आर्थिक कमजोरी, अज्ञानता, अस्वस्थता, असमानता को हथियार बनाकर मुस्लिम धर्मांतरण में कामयाब हुए हैं।