फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय की उम्मीद में आशा ज्योति केंद्र पहुंची महिला, हुई ऐसी गंदी हरकत

Fri, 02 Feb 2018 10:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
आगरा में लेडी लॉयल स्थित आशा ज्योति केंद्र की पूर्व काउंसलर के खिलाफ शुक्रवार को धोखाधड़ी की पुलिस से शिकायत की गई है। ईदगाह की रहने वाली पीड़ित महिला के साथ धोखाधड़ी हुई है। 
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक चार वर्ष से उसका उसके पति से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में चल रहा है। पांच माह पहले पूर्व काउंसलर ने अपने खास वकील को उसका मामला सौंप दिया। 

आरोप है कि वकील को केस लड़ने के लिए तय फीस चालीस हजार में से आधे दे दिए। लेकिन तीन माह से वकील ने मामले की पैरवी को आगे नहीं बढ़ाया। इस बारे में उसने पूर्व काउंसर को बताया। 
विज्ञापन


पूर्व काउंसलर दो माह से रुपये वापस दिलाने का वादा कर रही है, लेकिन 15 दिन से फोन उठाना भी बंद कर दिया। वकील ने भी पीड़िता से बुरा व्यवहार करना शुरू कर दिया। चौकी प्रभारी रजनी वर्मा ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें