फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप मातृ शाक्ति व दुर्गा वाहिनी ने किया शस्त्र पूजन

विज्ञापन
कासगंज के प्रभुपार्क में शस्त्र पूजन करती दुर्गा वाहिनी की सदस्या । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नवरात्रि के दिन विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति ने प्रभु पार्क में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं संगठन के कायों की समीक्षा की गई और मजबूती पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

विहिप मातृ शक्ति प्रांत संयोजिका शशिबाला ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद हिंदुओं को जागृत कर उन्हें एकत्रित करने का का कम रहा हैँ। इस कार्य में मातृ शक्ति का अहम भूमिका हैं। नवरात्र में संदेश दे कि मातृ शक्ति संगठित होकर हिंदुत्व की रक्षा करने में सक्षम हैं। दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका हिमाचल ने कहा कि नारी को हमारे देश में सम्मान के साथ पूजा जाता है।
दुर्गा वाहिनी से ज्यादा से ज्यादा बहनों को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजिका मातृ शक्ति स्नेहलता ने की। संचालन भारती बघेल ने किया। कार्यक्रम के दौरान विभाग मंत्री विनय राज माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, जिलामंत्री सुखबीर सिंह एडवोकेट, अजय पाल, सपना अग्रवाल, रूबी, साधना साहू, रामबेटी, नीलम राठी, रेखा वर्मा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें