फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप पदाधिकारी ने दी चेतावनी- ब्राजील से गाय का सीमेन मंगवाया तो संगठन करेगा आंदोलन

Sun, 20 Oct 2019 10:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
बैठक में विहिप के केंद्रीय मंत्री खेमचंद शर्मा व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन में विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग द्वारा परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण कृपा धाम में बैठक बुलाई गई। इसमें संगठन के केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्र प्रमुखों ने गो संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन खड़ा करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


विहिप के केंद्रीय मंत्री खेमचंद शर्मा ने कहा कि देश में साजिश के तहत देशी गायों की अच्छी ब्रीड को खत्म किया जा रहा है। विदेश से सीमेन भारत में आया तो विहिप आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान नशे से देश की जवानी बर्बाद कर रहा है। इससे पंजाब सबसे अधिक प्रभावित है।

खेमचंद शर्मा ने कहा कि देश में देशी गायों की अच्छी ब्रीड को खत्म किया जा रहा है। यह भी भारतीय संस्कृति को नष्ट करने का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि देश में विदेशी सीमन से संक्रमण फैलेगा। पशु पालन मंत्री को विहिप ने पत्र लिखकर विदेश से सीमन मंगाने का विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि संतों में भी विरोध है। यदि ब्राजील से 1.5 लाख सीमन देश में आया तो विहिप आंदोलन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सत्रों में चली बैठक

तीन सत्रों में चली बैठक में गो तस्करी पर रोक, देश की पशु विज्ञान के प्रति किसानों में जागरुकता लाने, गो आधारित कृषि एवं व्यापार को बढ़ावा देने, गोचर भूमि बचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलाने पर विचार प्रस्तुत किए गए। बैठक में तय हुआ कि इसके लिए देशभर में विहिप प्रशिक्षण कार्य शुरू करेगी। बैठक में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के क्षेत्र एवं प्रांत प्रमुख शामिल हुए। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें