कासगंज में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान सांप्रदायिक दंगे में मृतक चंदन के घर पहुंचकर विहिप नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। विहिप नेताओं ने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
बृजप्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने कहा कि देश की आजादी के लिए तमाम देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया। गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा रोकना एवं उस पर हमला करना, बलिदानियों का अपमान है।
उन्होंने कहा कि सपा शासन में जिस तरह से अखलाक को 50 लाख रुपये की मदद, परिवार में सरकारी नौकरी, मकान दिए गए, उसी तरह से चंदन के परिवार को 50 लाख रुपये की मदद नौकरी एवं मकान दिलाया जाए।
प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं। संगठन मंत्री मनोज ने कहा कि चंदन हत्याकांड की जानकारी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन भाई तोगड़िया को दी गई है।