फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विविः सेमेस्टर परीक्षा में 20 अंक के लघु उत्तीय प्रश्न पूछे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक के बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2021-22) की परीक्षा के प्रश्नपत्र के प्रारूप के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। 75 अंक की लिखित परीक्षा होगी। इसमें 20 अंक के अति लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कॉलेजों और छात्र-छात्राओं की जानकारी के लिए वेबसाइट www.dbrau.org.in पर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा का प्रारूप भी अपलोड किया गया है। इसी के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार कराने होंगे। प्रश्नपत्र में तीन खंड होंगे। खंड-अ में 10 अति लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंक के होंगे। सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य होगा। खंड-ब में पांच प्रश्न हल करने होंगे। इसमें विकल्प भी मिलेगा। प्रत्येक प्रश्न सात अंक के होंगे। खंड-स से दो प्रश्नों को हल करना होगा। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक के होंगे।
अति लघु उत्तरीय प्रश्नों में सही-गलत, खाली स्थान भरना, बहु विकल्पीय प्रश्न, एक शब्द का उत्तर देने वाले सवाल होंगे। लघु उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर कम से कम 50 शब्दों में देना होगा। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर कम से कम 200 शब्दों में देना होगा। परीक्षा तीन घंटे की होगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह से अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक प्रस्तावित हैं। निर्धारित प्रारूप और दिशा-निर्देशें की कड़ी में प्रश्नपत्र तैयार कराए जाएंगे। छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर प्रश्नपत्र का प्रारूप देखकर अपनी तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें