फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनपदीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता के स्थान तय

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। 70वीं माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर खेलों का आवंटन कर दिया गया है। जनपदीय क्रीड़ा समिति के अनुसार, इस बार कुल 34 खेल विधाओं में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता की शुरुआत सबसे पहले सुब्रतो कप फुटबाल अंडर-15 व 17 बालक एवं बालिका और नेहरू हॉकी अंडर-14 व 17 बालक व बालिका के साथ की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिले के विभिन्न माध्यमिक और इंटर कॉलेजों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार प्रतियोगिता में पारंपरिक और मार्शल आर्ट्स खेलों को भी प्रमुखता दी गई है। वुशू, कुराश, सेपक टाकरा, गतका, कलारीपयट्टु और थांगता मार्शल आर्ट के लिए भी अलग-अलग केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। मुख्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन जनपदीय क्रीड़ा समिति की देखरेख में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें