फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के ताल पर चार घंटे रेंगे वाहन, धूप में झुलसे लोग

विज्ञापन
दोपहर एक बजे गुरुद्वारा गुरु का ताल हाइवे पर जाम में फंसे रहे वाहन, इस दौरान ये महाशय गाड़ी में ही ?
विज्ञापन
आगरा। नेशनल हाईवे स्थित गुरु का ताल पर वाहन सवारों को चार घंटे तक जाम में जूझना पड़ा। आसमान से बरस रहे अंगारों के बीच दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक हाईवे की तीन लेन और सर्विस लेन पर लोग जाम में फंस गए। गुरु का ताल कट पर ट्रोला के यू टर्न करने के कारण फंसे वाहनों से लगा जाम आईएसबीटी तक पहुंच गया। इस जाम से बचने के लिए लोगोें ने गैलाना और महर्षिपुरम की गलियों से निकलना शुरू किया तो गलियां भी जाम हो गईं। इनमें एंबुलेंस और स्कूली बच्चों की वैन फंसी रही। तपती दोपहर में जाम के कारण बच्चे परेशान रहे।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने अंडरपास बनाने से पहले ही हाईवे पर सभी कट बंद कर दिए हैं। सिकंदरा से आईएसबीटी के बीच चार किमी में केवल गुरुद्वारा गुरु का ताल पर कट है, जहां यू टर्न लेने और वाहनों के दूसरे साइड आने तथा चौराहा पार करने के कारण जाम लग रहा है। गुरु के ताल कट पर वाहनों का दबाव इस कदर है कि चंद मिनटों में ही वाहनों की लंबी कतार एक ओर रेनबो हॉस्पिटल से आगे और दूसरी ओर आईएसबीटी तक लग रही है।
दोपहर में खंदारी चौराहे पर जाम के कारण सिकंदरा की ओर जाने वाले वाहनों ने गैलाना और महर्षि पुरम की गलियों से निकलना शुरू किया, पर चंद मिनटों में गलियां भी जाम हो गई। दरअसल, खंदारी से गैलाना रोड पर पानी की लाइन के कारण खोदाई भी हो रही है, जिस वजह से वाहनों का गलियों से निकलना भी दूभर हो गया। दो पहिया वाहनों के निकलने के बाद लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

सिकंदरा से गुरु के ताल के बीच 9 बड़े अस्पताल हैं, जो ट्रॉमा केस को कवर करते हैं। इन बड़े अस्पतालों की एंबुलेंस मरीजों को लेकर इस जाम में फंसी रहीं। अस्पतालों की एंबुलेंसों को सिकंदरा होकर अस्पताल पहुंचना पड़ा, जिस वजह से मरीजों के साथ तीमारदारों की मुसीबत बनी रही। इस क्षेत्र के 9 अस्पतालों में हर दिन 7 से 8 हजार तीमारदार और मरीज पहुंचते हैं, जिनके लिए गुरु का ताल कट पर लगने वाला जाम मुसीबत बन गया है।
शहर के मेडिकल हब बाग फरजाना में सेंट पॉल्स स्कूल की छुट्टी केदौरान चर्च रोड से बाग फरजाना आ रही एंबुलेंस फंस गईं। बाग फरजाना से लेकर खंदारी चौराहा और दिल्ली गेट तक वाहनों का जाम बना रहा, जिसमें दो पहिया और चार पहिया वाहन सवार फंसे रहे। तेज धूप के कारण जाम में फंसे लोग परेशान रहे।
संजय प्लेस काम से गया था। दोपहर में घर लौटने पर आईएसबीटी से ढाई घंटे तक जाम में फंसा रहा। सर्विस लेन से टीपी नगर होते हुए खंदारी से गलियों में निकला तो फिर जाम में फंस गया। ये हर दिन की बात है, इसका निदान चाहिए। - नितिन शर्मा, भावना एस्टेट
कोचिंग के लिए देव नगर आती हूं, पर दो घंटे तक जाम में फंसी रही। इतनी तेज धूप में हाईवे पर लगे जाम के कारण हालत खराब हो गई। कोई दिन ऐसा नहीं, जब गुरु के ताल पर जाम न लगे। हमारे जैसे हजारों बच्चे परेशान हो रहे हैं। - कोमल, छात्रा महर्षिपुरम
पत्नी का चेकअप कराने के लिए बाग फरजाना आया था, पर यहां जाम में फंस गया। डाक्टर के यहां नंबर लगाया जो निकल गया। अब कल फिर से आना पड़ेगा। - संजय सिंह, विभव नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें