फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डौकी में घर का ताला तोड़कर गहने, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डौकी कस्बे में बुधवार की रात बंद घर के ताले तोड़कर चोर नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय गृहस्वामी परिवार समेत कैला देवी के दर्शन करने के लिए राजस्थान गए थे। चोरी की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ फोरेंसिक और डॉग स्क्वैड टीम ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि स्थानीय कस्बा निवासी नवनीत कपूर मुंबई में कारोबार करते हैं। 22 अप्रैल को वह घर आए थे। बुधवार को परिवार समेत वह राजस्थान कैला देवी के दर्शन करने गए थे। रात में घर का ताला तोड़कर घुसे चोर सोने- चांदी के जेवर, रुपये और अन्य कीमती सामान उठा ले गए। सुबह ताला टूटा देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना फोन करके उन्हें दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित नवनीत कपूर ने पुलिस को बताया कि घर से चोर करीब एक लाख रुपये, गहने आदि लगभग 10 लाख रुपये का सामान ले गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें