फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मढावली चौराहा से नवीपुर तक हिचकोले नहीं खाएंगे वाहन

Tue, 23 Sep 2025 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी में मढावली चौराहा से नवीपुर तक सड़क जर्जर है। इस पर वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। जल्द ही लोगों को इससे निजात मिलेगी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद जिला पंचायत यहां करीब 25.57 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण करवाएगी।
विज्ञापन

सोरोंजी क्षेत्र में पड़ने वाले गांव नगला दल, ढेला सराय, चिलकिनिया, अल्लीपुर बरवारा, पचलाना सहित अन्य में रहने वाले ग्रामीण काफी समय से परेशान थे। मढावली चौराहा से गांव नवीपुर की ओर जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। गिट्टियां उखड़ने से सड़क में गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों को वाहन से आते-जाते समय असुविधा होती है। वारिष अली बताते हैं कि गड्ढों के चलते आए दिन दो पहिया वाहन व ई-रिक्शा पलट जाते हैं। कई लोग इस कारण चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीण लंबे समय से जर्जर सड़क के निर्माण की मांग उठा रहे थे।
अब उनकी इस समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा। जिला पंचायत की ओर से मढावली चौराहा से नवीपुर तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास होने के बाद शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने बताया कि 25.57 लाख रुपये की लागत से मढावली चौराहा से नवीपुर की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके बाद सड़क निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें