फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी समारोह में सड़क पर खड़े वाहन होंगे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शादियों का सीजन शुरू होने के बाद रात में लगने वाले जाम से निबटने के लिए यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने टीम के साथ बैठक कर तय किया कि शादी समारोह में सड़क पर खड़े वाहन सीज किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि रविवार को अक्षय तृतीया है। इसके साथ ही शादियों का सीजन भी शुरू हो रहा है। शहर के अधिकांश मैरिज होम, लॉन और होटलों में आयोजन हैं। इसके लिए एसीपी ट्रैफिक इमरान अहमद के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं।
फतेहाबाद, शास्त्रीपुरम, हरीपर्वत, शाहगंज समेत जिन क्षेत्रों में शादी समारोह स्थल अधिक हैं। वहां टीम देर रात तक गश्त करेगी। जिन स्थानों पर मैरिज होम के बाहर सड़क पर वाहन पार्क किए गए, उन्हें सीज किया जाएगा। इसके साथ आयोजक और मैरिज होम संचालक को भी नोटिस जारी किया जाएगा। सभी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर देर रात तक ट्रैफिक पुलिस यातायात संचालन के लिए मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें