फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइकों सहित वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात घेराबंदी कर तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक व तमंचा कारतूस बरामद हुए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा।
विज्ञापन

थाना पुलिस को बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक अपाचे सवार तीन संदिग्ध कस्बे की ओर से आ रहे हैं। इस प्रभारी निरीक्षक ऋषि कुमार ने टीम के साथ पड़रिया चौराहा के पास चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे लोग बाइक को मोड़ कर भागने लगे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा कर कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया।
पूछताछ में युवकों ने बताया कि बाइक चोरी की है, अपने नाम लक्की शर्मा, आमोद निवासी गांव सावज और अरमान निवासी गांव मधन बताया। पुलिस ने वाहन चोरों की निशानदेही पर दो अन्य बाइकें भी बरामद कीं। एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार को गिरफ्तार वाहन चोरों को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें