फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से ताजखेमा से आगे नहीं जा पाएंगे वाहन

Sat, 20 Jun 2015 02:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजकीय निर्माण निगम के इकाई प्रभारी मो. जावेद के मुताबिक, ताजगंज परियोजना के तहत ताज पूर्वी गेट से ताजगंज थाना होते हुए आरके स्टूडियो के पश्चिमी गेट तक काम होना है। पुरानी मंडी चौराहे से ताजगंज आने वाले वाहनों को आर के स्टूडियो के पास बैरियर से पुरानी मंडी की ओर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक लाख लोगों को होगी दिक्कतें
आगरा। ताजमहल के पास बेहद घना बसा ताजगंज पर्यटन उद्योग से सीधे जुड़ा है। बजट होटल, रेस्टोरेंट, साइबर कैफे के साथ गाइड, फोटोग्राफरों के निवास भी हैं। पूर्वी या पश्चिमी गेट की पार्किंग से पर्यटकों को लाने-ले जाने के साथ वह ताजगंज में भी घुमाते हैं। ताजगंज प्रोजेक्ट में डक्ट के लिए हो रही खोदाई से रूट डायवर्जन के चलते एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे, जो ताजगंज से पूर्वी या पश्चिमी गेट की ओर आवागमन करते रहे हैं। अब उन्हें चार किमी का चक्कर लगाने के बाद शिल्पग्राम या पश्चिमी गेट तक जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें