फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में हॉस्पिटल संचालक समेत तीन की मौत

Sat, 20 Jun 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस की ओर से तेज गति से आती कार ने अलीगढ़ हाईवे स्थित पीलीपोखर पर मजदूर को चपेट में ले लिया।  इसके बाद तकरीबन डेढ़ किलोमीटर आगे जाकर ढाबे के सामने खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। इधर, मजदूर ने भी दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। देर रात तक जाम लगा हुआ था। जानकारी पर सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

खंदौली में अलीगढ़-हाथरस रोड पर पीलीपोखर निवासी श्रीराम (48) शुक्रवार रात तकरीबन साढ़े दस बजे सड़क पार कर रहा था। तभी हाथरस की ओर से तेज गति से आती एक्सयूवी कार उसे टक्कर मारती हुई भाग निकली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार का पीछा किया। इस पर कार बेकाबू हो गई और तकरीबन डेढ़ किलोमीटर आगे जाकर सोनू ढाबे के सामने खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार ट्रक में बुरी तरह फंस गई। चीखपुकार पर ढाबा कर्मचारियों ने घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को किसी तरह बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि कार सवारों में मयूर अपार्टमेंट, जीवनी मंडी निवासी हितेश अग्रवाल गनपत हॉस्पिटल के संचालक हैं, जबकि शक्ति नगर, शाहगंज निवासी मनोज जैन कर्मचारी और छोटू यादव निवासी एटा कैंटीन चलाते हैं।  तीनों कार से आगरा लौट रहे थे। हादसे में हितेश और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हादसे में श्रीराम की मौत की खबर मिलने पर पीलीपोखर के सैकड़ों ग्रामीण हाईवे पर पहुंच गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। देर रात तक जाम लगा हुआ था। सीओ एत्मादपुर अखिलेश भदौरिया पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन देर रात तक जाम नहीं खुल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें