फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: महंगाई ने बिगाड़ा बजट... टमाटर से लेकर प्याज तक सब महंगा, धनिया-अदरक के रेट सुन नहीं करेगा खरीदने का मन

Fri, 28 Jun 2024 03:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बारिश और गर्मी के कारण प्याज, खीरा व टमाटर के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। वहीं धनिया और अदरक के रेट सुनते ही लोग पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन
दुकान पर सब्जियां खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में इन दिनों बारिश और गर्मी के कारण आलू, टमाटर, शिमला मिर्च, बैगन व अन्य सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। आलू व अन्य सब्जियों के साथ मुफ्त में मिलने वाली हरी धनिया का दाम 200 रुपये किलो पहुंच गया है।
विज्ञापन


 

टमाटर एक हफ्ते पहले 30 रुपये किलो था, अब 40 रुपये किलो हो गया है। अभी मानसून यूपी में पूरी तरीके से आया नहीं, उससे पहले ही सब्जियों के दाम बढ़ने लगे। सिकंदरा स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी के अध्यक्ष संजीव यादव ने बताया कि बारिश शुरू होते ही सब्जियों के दाम बढ़ जाते हैं। सब्जियों की आवक कम हो जाती है। सब्जी विक्रेता अमन दिवाकर ने बताया कि एक हफ्ते बाद सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। जो सब्जियां अन्य राज्यों से आती है, उनके दाम ज्यादा बढ़े हैं। हरी सब्जियां आगरा के आसपास से ही उपलब्ध हो जाती हैं उनके दामों में बढ़ोतरी कम है।


 
विज्ञापन

सब्जियों के दाम (प्रति किलो के हिसाब से)  एक हफ्ते पहले  मौजूदा कीमत
बैगन     20 रुपये 30 रुपये
पत्ता गोभी 30 रुपये 40 रुपये
बड़ा आलू 20 रुपये     30 रुपये
टमाटर 30 रुपये 40 रुपये
गोभी     30 रुपये 40 रुपये
लौकी     30 रुपये 50 रुपये
शिमला मिर्च 60 रुपये 80 रुपये
हरी मिर्च       80 रुपये   100 रुपये
हरी धनिया 80 रुपये   200 रुपये
प्याज     30 रुपये   40 रुपये



           
               

                     
                 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें