फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों के रेट में भारी गिरावट: भिंडी-गोभी 20 से 50 रुपये हुई सस्ती, बैंगन और खीरा का जानें क्या है भाव

Tue, 28 Oct 2025 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मौसम बदलने एवं आवक बढ़ने से सब्जियों की कीमतें घटने लगी हैं। शिमला मिर्च, बैगन, खीरा, गोभी और धनिया के दामों में गिरावट आई है। 
विज्ञापन
सब्जियों के रेट में भारी गिरावट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी की आहट के साथ ही बाजार में सब्जियां सस्ती होने लगी हैं। त्योहार बाद सब्जियों के दामों में कमी आने से खरीदार ही नहीं बल्कि दुकानदार भी खुश हैं। विक्रेताओं का कहना है कि अधिक पैदावार के कारण दामों में कमी आई है। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही सब्जियों के दाम और कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: अय्याश प्रोफेसर ने जिस्म ही नहीं...विश्वास भी नोंचा, पीएचडी छात्रा का दर्द; कोर्ट में दर्ज होंगे बयान


बीते करीब एक पखवाड़े से सब्जियों के दामों में गिरावट शुरू हो गई है। सर्दी की आहट के साथ ही कई सब्जियां 15 दिनों में 20 से 50 रुपये तक सस्ती हुईं है। इससे ग्राहकों को राहत मिली है। शादियों के सीजन में लोगों को इसका फायदा मिलेगा। बाजारों में शिमला मिर्च, बैगन, खीरा, गोभी, भिंड़ी और धनिया के दाम कम हुए हैं, हालांकि परमल, तोरई, नींबू और अदरक के भाव बढ़ गए हैं।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  Agra: कुसियापुर गांव में फिर आई आफत, दिवाली से पहले 12 मौतें...अब घर छत की पटिया गिरी; एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन



शहर के लेनगंज स्थित सब्जी मंडी के दुकानदार कुलदीप शाक्य ने बताया कि पिछले 10 से 15 दिनों के अंदर कई सब्जियों के दाम कम हुए हैं। अधिक पैदावार और मौसम में ठंडक के चलते सब्जियां सस्ती हो रही हैं। हालांकि परमल, तोरई, नींबू और अदरक के दामों में कमी नहीं आई है। दुकानदार कहते हैं कि आगामी दिनों मे भाव और कम होने की उम्मीद है।

सब्जी और उसके दाम प्रति किलो में
 
सब्जी पहले अब
शिमला मिर्च 120 रुपये 80 रुपये
बैंगन  60 रुपये   40 रुपये
खीरा 40 रुपये 30 रुपये
गोभी 120 रुपये   70 रुपये
भिंडी  40 रुपये 60 रुपये
धनियां 300 रुपये 100 रुपये

ये भी पढ़ें -  पिता की हत्या में नया अपडेट: यमुना में नहीं मिली लाश...बाप के कत्ल के बाद बेटे ने रची ऐसी साजिश, पुलिस हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें