फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus Effects: सब्जी विक्रेता संक्रमित मिलने के बाद फल एवं मडी कराई बंद

Sun, 19 Apr 2020 04:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सब्जी मंडी में भीड़ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में सिकंदरा स्थित फल एवं सब्जी मंडी को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। शनिवार को आगरा में एक सब्जी विक्रेता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन


इसके बाद मंडी में पास धारकों को ही प्रवेश की व्यवस्था हुई। लेकिन रविवार को मंडी में सभी का आना जाना बंद कर दिया। आगरा में रविवार को मंडी बंद होने के बाद लोगों में सब्जी खरीदने की परेशानी देखी गई।

गौरतलब है कि हरीपर्वत के फ्रीगंज क्षेत्र के चिम्मन लाल बाड़ा में एक सब्जी विक्रेता कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। शुक्रवार रात किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ से आई 24 संक्रमितों की रिपोर्ट में वो शामिल था। इसकी जानकारी मिलते ही बाड़ा के दो हजार से अधिक लोगों ने खुद को होम क्वारंटीन (एकांतवास) में कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। स्वास्थ विभाग की टीम सब्जी विक्रेता के संपर्क में आए लोगों का पता लगा रही है। वो आसपास की कॉलोनियों में सब्जी बेचने के लिए जाता था। यहां भी लोग डरे हुए हैं। चिम्मन लाल बाड़ा के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि इस घनी बस्ती में लोग पहले भी घरों से बाहर निकलते रहते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें