फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अकोला के वीरू चाहर ने पाॅवरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
वीरू चाहर
विज्ञापन
अकोला। चाहरवाटी क्षेत्र के गांव अकोला के वीरू चाहर ने बरेली में आयोजित प्रदेश स्तरीय पाॅवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। बुधवार को गांव आने पर लोगों ने स्वागत और सम्मान किया।
विज्ञापन

वीरू ने बताया जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित हुई प्रतियोगिता में 59 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने 95 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने छोटे भाई बीएसएफ इंस्पेक्टर निरंजन चाहर को दिया। इससे पहले वीरू फिरोजाबाद में दिसंबर 2025 में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। अकोला के ब्लॉक प्रमुख राजू प्रधान, वीरी सिंह, शैलेंद्र चाहर उर्फ शैली, प्रभात चाहर, सूबेदार मनोज चाहर, इंजीनियर अमित चाहर, बबलू पहलवान आदि ने वीरू चाहर की उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें