वेद प्रकाश श्रीवास्तव चुने गए कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को मौखिक नामांकन कर हाथ उठवाकर ध्वनिमत से चुना गया। सर्व सम्मति से वेद प्रकाश श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष चुना गया।
जिला मंत्री अनुज कुमार को चुना गया। कालीचरण को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शलभ भटनागर को कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। राजेंद्र सिंह को संयुक्त मंत्री, अविनाश कश्यप को संगठन मंत्री, ओंकार शर्मा को कोषाध्यक्ष, रवि को प्रवक्ता जितेंद्र सिंह को ऑडिटर देवकांत को क्रीड़ा मंत्री और श्रीकृष्ण को मीडिया प्रभारी चुना गया।
प्रवीण गोस्वामी को तहसील सदर, सुभाष चंद्र को तहसील भोगांव, सुशील कुमार को तहसील करहल, महिपाल को तहसील किशनी, विकास यादव को तहसील घिरोर और संजीव दुबे को तहसील कुरावली का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।