फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, मनरेगा में किए थे ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर

Sat, 03 Sep 2022 03:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

डीडीओ विनोद कुमार ने बताया कि मनरेगा में प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर समेत वीडीओ पर अन्य कई आरोप थे। जांच में वीडीओ दोषी पाए गए। 
विज्ञापन
मनरेगा श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के विकास खंड जागीर की ग्राम पंचायत पुड़री में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) विजेंद्र कुमार को सीडीओ/डीडीओ विनोद कुमार ने प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर करने समेत अन्य आरोपों में निलंबित कर दिया। बीडीओ जागीर और डीपीआरओ की रिपोर्ट पर ये कार्रवाई की गई है। निलंबित सचिव को खंड विकास अधिकारी कार्यालय मैनपुरी संबद्ध किया गया है। वहीं विभागीय जांच के लिए खंड विकास अधिकारी किशनी महेश त्रिपाठी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन


 इस संबंध में ग्राम प्रधान विनीता देवी ने जिला पंचायत राज अधिकारी समेत अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।  इस मामले को विधायक किशनी बृजेश कठेरिया ने विधानसभा के प्रश्नकाल में भी उठाया था। उन्होंने बुधवार को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से भी मामले की शिकायत की थी। कहा था कि अगर पांच सितंबर तक सचिव पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे विकास भवन में अनिश्चितकाल धरना देंगे। सूत्रों के अनुसार विधायक के अल्टीमेटम के बाद ही आनन-फानन में ये कार्रवाई की गई है। 

दबाव की भी हैं चर्चाएं 

एक ओर जहां वीडीओ को निलंबित कर दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर कुछ अन्य चर्चाएं भी हैं। इसके अनुसार ग्राम प्रधान ने पुडऱी में बिना टेंडर प्रक्रिया के ही पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। इसके बाद वीडीओ पर भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जब वीडीओ ने भुगतान नहीं किया तो उसकी शिकायत कर दी गई। 

सीडीओ/डीडीओ विनोद कुमार ने बताया कि मनरेगा में प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर समेत वीडीओ पर अन्य कई आरोप थे। जांच में वीडीओ दोषी पाए गए। इसी के आधार पर उनका निलंबन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें