फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली के ऑडियो पर आरक्षी निलंबित, लापरवाही पर चार लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। धन वसूली और लापरवाही के मामले में खाकी फिर शर्मसार हो गई है। वसूली का ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है। दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर 4 आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले एक ऑडियो एसपी को मिला था। इसमें दो लोग रुपयों के लेनदेन के संबंध में बात कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने मामले में पटियाली के कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र गौतम से आख्या मांगी। जांच में पाय गया कि पटियाली कोतवाली की दरियावगंज चौकी पर तैनात कांस्टेबल सौरभ ठाकुर रुपयों के लेनदेन की बात कर रहे थे। इस पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
मामले की जांच सहावर के सीओ को सौंप दी है। इसके अलावा पीआरबी 112 पर तैनात आरक्षी कैलाश सिंह, शशिकांत, नीरज सिंह और दरियावगंज चौकी पर तैनात आरक्षी ललित कुमार को दायित्वों के प्रति लापरवाही व अनुशासनहीनता में लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

- ऑडियों में रुपयों के लेन देन के आरोप में एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है। दायित्वों के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता पर चार आरक्षियों को लाइन हाजिर किया है। - सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें