कोसीकलां में नाला निर्माण कार्य का शुभारम्भ करते हुए चेयरमैन नरेन्द्र गुर्जर। संवाद
- फोटो : KOSI
कोसीकलां। नगरपालिका परिषद द्वारा खस्ताहाल नालों के जीर्णोद्धार शरू कराया गया है। चेयरमैन ने शालीमार रोड, अग्रवाल कॉलोनी में चल रहे विकास कार्यों के निर्माण की जांच की।
नगरपालिका परिषद की चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर ने वार्ड 6 में पांच लाख 20 हजार व वार्ड 11 व 20 में नौ लाख, 24 हजार की लागत से नाले की दीवार का कार्य शुरू किया। चेयरमैन ने ठेकेदार को विकास कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।
नगर के अन्य मार्गों का भी निर्माण कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने कहा क्षेत्र के प्रस्तावित खस्ताहाल संपर्क मार्गों का जीर्णोद्धार के साथ नालों की सफाई का अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। अन्नू मुल्ला, नईम मेंम्बर, उस्मान ,सुभाष शर्मा, केके अग्रवाल, हेमंत मास्टर, हितहरि शर्मा, राकेश अग्रवाल, अंशुल बठैनिया आदि थे। संवाद