फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान वराह का कराया अभिषेक, कराए नूतन वस्त्र धारण- मंदिर परिसर में सजाया फूल बंगला, लगाया छप्पन भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। भगवान विष्णु के तृतीय अवतार भगवान वाराह का प्राकट्योत्सव तीर्थनगरी में उत्साह से मनाया गया। सुबह मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को भगवान वराह के अवतरण दिवस की बधाईयां दीं। भगवान वाराह का पंचाभिषेक कर गंगा जल से स्नान कराने के बाद उन्हें नूतन परिधान धारण कराए गए।
विज्ञापन

महंत विदेहानंद गिरि ने भगवान वराह को पोषाक पहनाने व भोग लगाने की परंपरा निभाई। आचार्यगण पं.नरेश त्रिगुणायत, बंशीधर शास्त्री ने वैदिक मंत्रो का उच्चारण करते हुए भगवान वाराह लक्ष्मी का अभिषेक व पूजन कराया। नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी व प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र बहादुर सिंह ने भगवान वराह का गंगाजल से अभिषेक किया।
मंदिर परिसर को गेंदा गुलाब के सुगंधित पुष्पों को बेलपत्रों के साथ लड़ी में पिरोकर सजाया गया। मंदिर के हर कोने में सुगंधित इत्र छिड़का गया। शाम के समय भगवान वाराह लक्ष्मी को 56 प्रकार का भव्य भोग लगाए गए। श्रद्धालु भगवान वाराह के दिव्य दर्शन कर अपने जीवन को धन्य कर रहे थे। पूरी रात मंदिर परिसर में जगराते का आयोजन किया गया। ओम जय गंगे ओम जय वाराह, यही मोक्ष का है द्वारा आदि भजन गायक श्रद्धालु रात भर गाते रहे। मंदिर परिसर के बाहर की गई भव्य सतरंगी मन मोह रही थी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विहिप नगर संयोजक सुनील तिवारी, सत्य बिहारी सारस्वत, अखिलेश तिवारी, श्रीकंात तिवारी, भाजपा जिला मंत्री नीतू सिंह, विजय दुबे, सुुमित दीक्षित, अंशुुल दुुुबे, अनुभव चौधरी, मुकेश निर्भय, गोपाल दुबे, संजय दुबे, ब्रजेश उपाध्याय, अनुराग दीक्षित आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें