फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों के दो घायलों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में घायल दो युवकों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मनोज कुमार निवासी इनायतपुर फूलपुर आगरा की बाइक को 5 अगस्त को बीएवी इंटर कॉलेज के पास एक कार ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी पत्नी नेहा सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
एक अन्य मामले में भूरा निवासी नदरई को 18 अगस्त को गांव में ही ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके पिता गटुआ की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक गांव के निवासी अकरम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें