फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में वंदे भारत ट्रेन का इंजन फेल: कोच में फंसे यात्रियों की सांसें अटकी...दिल्ली जा रही थी

Thu, 07 Sep 2023 02:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में वंदे भारत ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इस दौरान कोच में फंसे यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। ट्रेन दिल्ली जा रही थी। इसे ठीक करने के बाद आगे रवाना किय़ा गया। 
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की सुबह दिल्ली जा रही हाईटेक ट्रेन वंदे भारत के इंजन फेल हो गया। इससे सभी यात्री कोच में ही कैद हो गए। यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आगरा कैंट स्टेशन पर इंजीनियरों की मदद से इसे ठीक किया गया। इसके बाद आगे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को लेकर रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के लिए निकली। करीब सवा 11 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचने पर टेक्निकल फॉल्ट की वजह से इसका इंजन फेल हो गया। इससे यात्री कोच में ही बंद हो गए। 

यह भी पढ़ेंः- Mathura Krishna Janmashtami 2023 Live: अजन्मे का जन्म आज, कृष्णा कृष्णा से गूंज रही मथुरा-वृंदावन की गली-गली
विज्ञापन


मौजूद स्टाफ ने आगरा कैंट स्टेशन पर इसकी सूचना दी। यहां पर तत्काल इंजीनियरों को भेजा गया। इंजन ठीक कराने के बाद इसे आगे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कोच में बंद यात्रियों की सांस अटकी रही। इंजन स्टार्ट हुआ तब उन्होंने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल यादव: बोले- ओपी राजभर सबसे बड़े बहरूपिया, 'INDIA' से घबरा गई है भाजपा

डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सेफ्टी के लिए वीसीडी डिवाइस लगाया जाता है। इसके एक्टिवेट होने से ट्रेन कुछ समय के लिए रुकी थी। बाकी जानकारी जांच के पता चल सकेगी। ट्रेन यहां 11.7 बजे आई थी और 11.14 पर रवाना हो गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें