फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिकोहाबाद स्टेशन पर रोकी गई वंदे भारत एक्सप्रेस, ब्रेक बाइंडिंग हुई जाम, इतना लगा समय

Mon, 02 Oct 2023 01:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

 वंदे भारत एक्सप्रेस को शिकोहाबाद स्टेशन पर सात मिनट के लिए रोका गया। बताया गया है कि ब्रेक बाइंडिंग जाम हो गई थी। जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। 
 
विज्ञापन
-वंदेभारत एक्सप्रेस में से आ रही आवाज की जांच करती विभागीय कर्मचारियों की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से चलकर नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की ब्रेक बाइंडिंग जाम हो गई। जिसके चलते नॉनस्टॉप सुपरफास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार रात शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो गई। विभागीय कर्मचारियों की टीम ने ट्रेन में आई कमी को दुरुस्त किया। जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को वाराणसी से चलकर नई दिल्ली जा रही 22435 वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही थी। नॉनस्टॉप सुपर फास्ट ट्रेन जब इटावा से होकर गुजरी, तभी उसके पीछे वाले इंजन से पहले वाली बोगी के ब्रेक जाम होने लगे। ब्रेक बाइंडिंग जाम होने के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस की गति भी प्रभावित होने लगी। चालक ने ट्रेन की निर्धारित गति को व्यवस्थित करने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहा। ट्रेन जब शाम 8ः37 बजे शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। तभी वह कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद रुक गई। 

चालक ने तत्काल ही घटना की जानकारी से मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने विभागीय कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजकर ट्रेन में आई कमी को सही कराया। विभागीय कर्मचारियों एवं ट्रेन में मौजूद तकनीशियन स्टाफ ने आनन-फानन में ट्रेन की ब्रेक बाइंडिंग को सही किया। जिसके बाद ट्रेन को वरिष्ठ रेल अधिकारियों के आदेशों के बाद सात मिनट बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


 शिकोहाबाद के स्टेशन अधीक्षक राजेश्वर सिंह ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस की पिछली बोगी की ब्रेक बाइंडिंग जाम हो रही थी। वहीं बोगी के नीचे की तरफ से किसी हिस्से से आवाज भी आने की सूचना थी। ट्रेन में आई कमी को सही करने के बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें