फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाल्मीकि महापंचायत ने दी सफाई ठप करने की चेतावनी, व्यापारी कमिश्नर से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। संजय प्लेस में हुई मारपीट के प्रकरण को लेकर बुधवार को वाल्मीकि महापंचायत ने संजय प्लेस में शुक्रवार से सफाई कार्य बंद करने की चेतावनी दी है तो वहीं, व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मुलाकात करके अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


संजय प्लेस पुलिस चौकी के पास पिछले दिनों भोजनालय कर्मी राहुल और उसके साथी की दुकानदारों से मारपीट हुई थी। पुलिस ने राहुल संदीप और हर्ष आदि पर प्राथमिकी दर्ज की। वाल्मीकि महापंचायत ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। वाल्मीकि वाटिका में अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने बताया कि यदि बृहस्पतिवार तक पीड़ित पक्ष की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो शुक्रवार से संजय प्लेस की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। दूसरी ओर, संजय प्लेस व्यापारी संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र परमार के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मुलाकात करके घटना की जानकारी दी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि किसी निर्दोष व्यापारी के विरुद्ध झूठी शिकायत दर्ज नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें