मैनपुरी। किशनी में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुमंत कुमार गुप्ता ने शनिवार को कहा कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री वैश्य समाज ही तय करेगा। कानपुर में मनीष गुप्ता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए चार अक्तूबर को संगठन धरना देगा। पांच दिसंबर को मैनपुरी में होने वाली रैली में वैश्य समाज अपनी ताकत का अहसास कराएगा।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा शनिवार को गांधी जयंती पर नगर में वैश्य अधिकार यात्रा निकालकर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। नगर के एक मैरिज होम मेें हुई सभा में सुमंत गुप्ता ने कहा कि समाज आपस में एक हो, सिर्फ तीन माह का समय बचा है। अब समय आ गया है अपना अधिकार लेने का। समाज को हिस्सेदारी दिलाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। वैश्य समाज को आने वाले विधानसभा चुनाव में 100 सीटें जो दल देगा वैश्य समाज उसी को वोट करेगा। कानपुर के मनीष हत्याकांड में पुलिस के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। मनीष के हत्यारे अभी तक जेल नहीं भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि कोतवाल जयनारायण आदतन अपराधी हैं। उन पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। ।4 अक्तूबर को वह कानपुर में धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग करेंगे। मनीष के घर जब सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे और 20 लाख की मदद की तब जाकर मुख्यमंत्री को झुकना पड़ा।
इससे पूर्व कार्यक्रम का स्वामी नारायणदास महाराज ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष आलोक गुप्ता, चेयरमैन संजय गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया, केके गुप्ता, आराधना गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रामशरण गुप्ता ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विनोद गुप्ता, रमेश गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, राजीव गुप्ता, सोनू गुप्ता, आदेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, सचिन गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, विकास गुप्ता, आयुष गुप्ता, विशाल गुप्ता, राज गुप्ता, हर्षित गुप्ता, पीयूष गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, विजय गुप्ता, अमन गुप्ता, हरिओम गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, बलराम श्रीवास्तव मौजूद रहे।
वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा कि अभी पांच साल में समाज को कुछ नहीं मिल सका। कोरोना काल में पुलिस ने सर्वाधिक उत्पीड़न करके व्यापारी को परेशान कर वसूली की। अब रथयात्रा की गूंज लखनऊ तक जाएगी।