आंकड़ों की नजर से
100.04 करोड़ रुपये से बिछाई गई सीवर लाइन
60 हजार घरों को सीवर नेटवर्क से जोड़ा गया
28.24 एमएमडी सीवर एसटीपी में पहुंचेगा
30 किमी लंबी बिछाई गई सीवर लाइन
240 घरों में वैक्यूम सीवर का हुआ इस्तेमाल
05 करोड़ रुपये की लागत से बना वैक्यूम नेटवर्क
सेंसर बताएगा सीवर चोक है
स्मार्ट सिटी के पीएमसी लीडर आनंद मेनन ने बताया कि ताजमहल के पास सीवर नेटवर्क बिछाने में 240 घर सड़क तल से नीचे थे, जहां से सीवर लिफ्ट करना मुश्किल था, पर हमने यहां 5 करोड़ की लागत से वैक्यूम सीवर शुरू कराया है। इस नेटवर्क के चोक होने पर सेंसर के जरिए ऑनलाइन मॉनीटरिंग भी हो सकती है।
नीदरलैंड की कंपनी करेगी रखरखाव
स्मार्ट सिटी के सीआईओ निखिल टी. फुंडे ने बताया कि आगरा देश का पहला शहर है, जहां वैक्यूम सीवर का इस्तेमाल किया गया है। ताजगंज के पास निचले इलाकों के लिए यह तकनीक प्रयोग में लाई गई है। इसका पांच साल तक रखरखाव भी नीदरलैंड की कंपनी करेगी।