फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में 6086 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए शुक्रवार को जिले के 69 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 6086 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करा लें।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए केंद्रों पर लोगों की भीड़ रही। कई स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बार-बार लाइन में लगने के लिए निवेदन करना पड़ा। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि कोरोन महामारी से जिले को सुरक्षित रखने के लिए लगातार टीकाकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले में वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर कुल 69 केंद्रों पर टीकाकरण कराया गया। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक जिले में 6086 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ ने बताया कि जिले में जितनी वैक्सीन उपलब्ध हो रही है उसके हिसाब से टीकाकरण कराया जा रहा है।
---
आज केवल दूसरे डोज का होगा टीकाकरण
सीएमओ डॉ.पीपी सिंह ने बताया कि शनिवार का दिन केवल दूसरे डोज के टीकाकरण के लिए सुरक्षित किया गया है। उन्होंने अपील की कि शनिवार को प्रथम डोज के लिए लोग टीककरण केंद्र पर न पहुंचे। जिन लोगों के दूसरा डोज लगना है वे केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें