फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 साल से अधिक आयु के लोगों को लगाया जाए टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद के प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री वन एवं पर्यावरण तथा जंतु उद्यान विभाग अनिल शर्मा ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह से कलक्ट्रेट सभागार में बर्चुअल संवाद कर जनपद में कोविड संक्रमण के नियंत्रण हेतु किये जा रहे उपायों पर चर्चा की। इसके साथ ही आवश्यक निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री जी ने निर्देश दिए कि 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। बाहर से आने वाले लोगों की जांच, संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग पर पूरा ध्यान दिया जाए। कंट्रोल रूम सक्रिय रहे और कोरोना से संबंधित सभी सूचनाएं अपडेट रखी जाएं। कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। सरकार द्वारा नियंत्रण हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं। चिकित्सालयों में समस्त व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जायें।
जनसामान्य को भी इस भयंकर बीमारी से बचाव हेतु सतर्कता बरतने, मास्क लगाने, स्वच्छता रखने तथा सोशल डिस्टेंस के साथ ही कोरोंना नियमों का पालन करने पर विशेष ध्यान देने के लिए निरंतर जागरूक किया जाए। कोरोना के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें। बचाव ही उपचार है। सभी कार्यालय, कार्य स्थलों पर कोरोना हेल्पडेस्क की स्थापना की जाए। बिना मास्क के कोई प्रवेश न करे। प्रवेश द्वार पर हैंडवॉश एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी मंत्री को जनपद की गई व्यवस्थाओं एवं संक्रमण नियंत्रण हेतु नाइट कर्फ्यू व अन्य की जा रही कार्यवाही की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, सीएमओ डा. अनिल कुमार, डिप्टी सीएमओ डा. अविनाश, सीएमएस डा. राजकिशोर सहित अन्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें