फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सख्ती: बिना वैक्सीन लगवाए दुकान पर बैठे दुकानदार का होगा चालान, डीएम ने दिए ये आदेश

Wed, 09 Jun 2021 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अगर आप दुकानदार हैं और 45 साल से अधिक उम्र है। बाजार में बैठते हैं तो वैक्सीन जरूर लगवा लें। क्योंकि बिना वैक्सीन लगवाए दुकान नहीं खुलेगी। अगर बिना वैक्सीन लगवाए दुकान खोलते हुए पकड़े गए तो चालान होगा। ये आदेश सोमवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सभी क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट व थाना कमेटियों को दिए हैं।
विज्ञापन
लोहामंडी बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अगर 45 साल से अधिक उम्र के व्यापारी व दुकानदार बिना टीकाकरण के अपने प्रतिष्ठानों पर बैठे मिले तो कार्रवाई हो सकती है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र के सभी व्यापारी व दुकानदारों को वैक्सीन लगवानी अनिवार्य है। उनके पास ग्राहक आते हैं। ऐसे में एक-दूसरे से संक्रमण हो सकता है। 

विज्ञापन


इसके लिए जरूरी है कि सभी व्यापारी वैक्सीन लगवा लें। जब तक वैक्सीन न लगे तब तक दुकानें नहीं खोलें। अगर पकड़े गए तो कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा, जिन लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है वह सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक दुकानें खोल सकते हैं। सात बजे के बाद कोई दुकान खुली मिलेगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि वैक्सीन लगवाकर व्यापारी सुरक्षित हो सकते हैं। खुद भी और दूसरों को भी संक्रमण से बचा सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि वैक्सीन लगवाने के बाद ही व्यापारी अपनी दुकानों को संभालें। हम हर व्यापारी को जागरूक कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जौहरी बाजार कमेटी के मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने कहा कि कोरोना से वैक्सीन ही बचा सकती है। यह दूसरी लहर में सबने देख लिया। मैंने वैक्सीन लगवा ली है। मेरी हर व्यापारी से अपील है कि खुद और अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाने के बाद ही दुकान की गद्दी संभालें। इससे बेहतर बचाव नहीं  है।

वैक्सीन लगवाने के लिए शिविर में उमड़े व्यापारी
चिम्मन चौराहा स्थित रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज में आगरा व्यापार मंडल ने प्रशासन के सहयोग से टीकाकरण शिविर लगाया। जिसमें व्यापारी वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ पड़े। दोपहर में ही वैक्सीन खत्म हो गई, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा मंगवाया। शिविर का उद्घाटन डीएम पीएन सिंह ने किया। डीएम ने व्यापारियों से वैक्सीन खुद और परिवार के सभी सदस्यों को लगवाने के लिए प्रेरित किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें