फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से शुरू होगी क्लस्टर टीकाकरण की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला में दो ब्लॉकों में लागू किए गए कोरोना टीकाकरण के पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद विभाग अब एक जुलाई से क्लस्टर टीकाकरण अभियान की शुरूआत करेगा। दस हजार की आबादी पर एक कलस्टर बनाकर टीकाकरण किया जाएगा। कोरोना टीकाकरण की धीमी रफ्तार को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने 21 जून से जिला के
विज्ञापन

सोरों एवं अमांपुर में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था।
इस प्रोजक्ट के लागू होने के बाद टीकाकरण चार गुना तक पहुंच गया। यह अभियान 30 जून तक चलना है। विभाग ने अब एक जुलाई से क्लस्टर अभियान चलाने की योजना बनाई है। अभियान एक माह तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 18 प्लस की 10 हजार आबादी पर एक क्लस्टर केंद्र बनाया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही टीकाकरण भी किया जाएगा। जिले की सभी 423 ग्राम पंचायतों के सभी गांवों को इस अभियान से जोड़ा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें