फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक के निरीक्षण के बाद प्लांट स्थापना का बदला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के लिए पूर्व में चिह्नित जगह को निदेशक ने फेल कर दिया। निदेशक के निर्देश पर प्लांट की स्थापना के लिए दूसरे स्थानों का चयन किया गया है। रविवार को चयनित स्थानों पर प्लांट की स्थापना के लिए कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से पहले जिले में ऑक्सीजन की दिक्कत को दूर करने के लिए पीएम केयर फंड से जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल के लिए दो ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत हुए थे। प्लांट के निर्माण की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंपी गई है। चार दिन से कार्यदायी संस्था के अधिकारी और कर्मचारी जिला अस्पताल में जगह की नाप-जोख कर रहे थे। बृहस्पतिवार को प्लांट की स्थापना के लिए क्षयरोग वार्ड और सीएमएस जिला अस्पताल के आवास के निकट जगह चिह्नित की गई थी।
शनिवार को जिले में पहुंचे निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (पीएचसी/सीएचसी) डॉ.बीबी सिंह ने चिह्नित स्थानों को फेल कर दिया। निदेशक के निर्देश पर अब ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के बीच में पड़ी जगह पर की जाएगी। वहीं सौ शैया अस्पताल के लिए प्लांट की स्थापना जिला महिला अस्पताल के पास खाली पड़ी जमीन पर की जाएगी। निदेशक के निर्देश पर रविवार को कार्यदायी संस्था ने चिह्नित स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

------
जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना होनी है। पूर्व में जिन स्थानों को चिह्नित किया गया था वहां कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही थी। निदेशक के निर्देश के बाद स्थानों में परिवर्तन किया गया है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य की तैयारी शुरू कर दी है। 20 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा करना है।
विज्ञापन

डॉ. एके पांडेय सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें